Search

 
 
 

झारखंड के 14 सांसदों ने पूछे 938 सवाल, टॉप पर रहे NDA सांसद

18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक 938 सवाल पूछे हैं. इसमें से सबसे अधिक एनडीए सांसदों ने 800 सवाल पूछे. वहीं इंडिया गठबंधन के सांसदों ने 138 सवाल सदन में उठाए.
 
  • 18वीं लोकसभा: झारखंड के सांसदों ने पूछे 938 सवाल
  • एनडीए के खाते में 800 सवाल
  • तीन सांसदों ने नहीं पूछा एक भी सवाल
  • सवाल पूछने में मनीष जायसवाल और निशिकांत दूबे आगे
  • डिबेट में हिस्सा लेने में निशिकांत दूबे ने आगे

Ranchi : 18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक 938 सवाल पूछे हैं. इसमें से सबसे अधिक एनडीए सांसदों ने 800 सवाल पूछे. वहीं इंडिया गठबंधन के सांसदों ने 138 सवाल सदन में उठाए.

तीन सांसदों ने नहीं पूछे एक भी सवाल

सवाल पूछने में बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल और निशिकांत दूबे आगे हैं. दोनों ने सदन में 140-140 सवाल पूछे हैं. वहीं तीन सांसदों ने एक भी सवाल नहीं उठाये हैं. इनमें बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ और कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा शामिल हैं. 

निशिकांत दूबे ने सबसे अधिक 45 डिबेट में हिस्सा लिया

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे सिर्फ सवाल पूछने में ही नहीं डिबेट में भी आगे रहे. उन्होंने अब तक 45 बार संसद में डिबेट में भाग लिया. इनके बाद विद्युत वरण महतो 27, बीडी राम 25 और मनीष जायसवाल ने 23 डिबेट में भागीदारी दिखाई. इसके विपरीत बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ और कालीचरण सिंह एक भी डिबेट में हिस्सा नहीं लिया. 


झारखंड के सांसदों का परफॉर्मेंस : डिबेट और सवाल के आंकड़े

सांसद का नाम डिबेट  सवाल
अन्नपूर्णा देवी 00 00
विद्युत वरण महतो 27 178
सीपी चौधरी 14 77
ढुल्लू महतो 19 103
बीडी राम 25 129
कालीचरण सिंह 00 33
मनीष जायसवाल 23 140
निशिकांत दूबे 45 140
संजय सेठ 00 00
जोबा मांझी 04 23
कालीचरण मुंडा 11 00
नलिन सोरेन 01 44
सुखदेव भगत 11 51
विजय हांसदा 7 09

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही