Search

 
 
 

14 सूत्री मांग: NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने मांडर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की मांडर कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. ज्ञापन में कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है.
 

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की मांडर कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. ज्ञापन में कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है. जिसमें बिंदुबार तरीके से तरीके से सभी कमियों के बारे में बताया गया.

 

ज्ञापन के जरिए एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के छात्राओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने सहित शैक्षणिक व्यवस्था को नियमित एवं पारदर्शी बनाने की मांग की है. ज्ञापन एनएसयूआई मांडर कॉलेज अध्यक्ष अमन शाहज़ाद एवं रांची विश्वविद्यालय के महासचिव सह मांडर कॉलेज प्रभारी अबू राफे के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया. इस दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी अब्दुल राजिक समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही