Search

 
 
 

रांची: CCL अस्पताल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन 20 को

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड में शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा.
 

Ranchi : सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड में शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा. 

 

इस चिकित्सीय शिविर में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के चिकित्सक डॉ. कश्यकप व्यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्टि) शामिल होंगे. हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे. इसके साथ ही मरीजों को चिकित्सीय सलाह भी देंगे.

 

हृदय रोग से ग्रसित मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं. मरीजों से अनुरोघ है कि यदि उनके पास पुराने इलाज या जांच संबंधित रिपोर्ट हो तो साथ अवश्य लाएं.

 

सीसीएल द्वारा समय-समय पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चि‍कित्सक आमंत्रित किए जाते है. विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है. शिविर का उद्देश्य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्याधुनिक इलाज की सुविधा दी जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही