Search

 
 
 

TCS इग्नाइट में मारवाड़ी कॉलेज के चार छात्रों का चयन

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज रांची के चार प्रतिभाशाली छात्रों का चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस इग्नाइट के हायरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर हुआ है. चयनित छात्रों में लवकुश कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सौरभ पांडे और बृजेंद्र प्रणव शामिल हैं. सभी छात्रों को प्रारंभिक रूप से प्रशिक्षण अवधि के दौरान 3 लाख वार्षिक (3 LPA) का पैकेज प्रदान किया गया है
 

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज रांची के चार प्रतिभाशाली छात्रों का चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस इग्नाइट के हायरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर हुआ है. चयनित छात्रों में लवकुश कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सौरभ पांडे और बृजेंद्र प्रणव शामिल हैं. 
सभी छात्रों को प्रारंभिक रूप से प्रशिक्षण अवधि के दौरान 3 लाख वार्षिक (3 LPA) का पैकेज प्रदान किया गया है, जिसे एक वर्ष के सफल कार्य प्रदर्शन के बाद बढ़ाकर 6 लाख वार्षिक (6 LPA) कर दिया जाएगा.

 

कॉलेज के शिक्षकों और प्रबंधन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. इस सफलता में महाविद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. विशेष रूप से प्रो. शुभंकर ऐच (कन्वेनर, प्लेसमेंट सेल), डॉ. संतोष रजवार (कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर साइंस), डॉ. घनश्याम प्रसाद (कोऑर्डिनेटर, एमसीए) और अनुभव चक्रवर्ती (असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर, प्लेसमेंट सेल) की भूमिका सराहनीय रही.

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा यह सफलता कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है. हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे.

कॉलेज परिवार ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही