Ranchi: रांची जिला पुलिस की ओर से आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम इस सप्ताह निर्धारित बुधवार के बजाय गुरुवार को जिले के सभी थाना और ओपी में आयोजित किया गया.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों ने पूर्व निर्धारित थानों में उपस्थित होकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. वहीं सभी थाना और ओपी प्रभारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मौजूद रहे और फरियादियों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें दर्ज कीं.

लोगों की शिकायतें सुनती पुलिस
जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में कुल 145 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 57 मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए शिकायतों का समाधान उसी दिन कर दिया गया.
कार्यक्रम के दौरान कुछ संवेदनशील मामले भी सामने आए. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर संबंधित थानों में कुल छह प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. वहीं शेष मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है.
रांची पुलिस का कहना है कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना तथा लोगों को समय पर न्याय और विधिक सहायता उपलब्ध कराना है.
यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह आयोजित किया जाता है, जिससे नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment