Search

रिम्स के खर्च के लिए सरकार ने खोला खजाना, 497.52 करोड़ रुपये की मंजूरी

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के संचालन के लिए 497.52 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल के रोजमर्रा के कामकाज, कर्मचारियों के वेतन, दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर खर्च की जाएगी.
 
इसे भी पढ़ें...

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 372.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन के लिए रखे गए हैं. वहीं, 125 करोड़ रुपये दवा, मेडिकल मशीन, उपकरण, आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, रखरखाव और अन्य जरूरी खर्चों पर खर्च होंगे.

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि वेतन की राशि हर महीने जरूरत के हिसाब से ही निकाली जाएगी. किसी तरह की अग्रिम निकासी की अनुमति नहीं होगी.

रिम्स के निदेशक को निकासी एवं व्यय पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव इस राशि के नियंत्रक पदाधिकारी होंगे. सरकार ने यह भी साफ किया है कि रिम्स के भवनों और क्वार्टरों की मरम्मत का काम सिर्फ राज्य सरकार की एजेंसी या संबंधित विभाग ही करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही