- सुमन सौरव ने जमानत याचिका और पवन कुमार सिंह अग्रिम जमानत याचिका की है दायर
Ranchi News : 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सुमन सौरव की जमानत याचिका और पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया.
दरअसल सीआईडी ने मामले में कार्रवाई करते हुए 21 जुलाई को सीआईडी ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद की थी. इसके बाद 30 जुलाई को सुमन सौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस मामले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

