Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC घोटाले के आरोपी वाणिज्यकर अधिकारियों सहित 15 को नहीं मिलेगी प्रोन्नति

JPSC घोटाले के आरोपी वाणिज्यकर अधिकारियों को सहायक आयुक्त स्तर में प्रोन्नति नहीं मिलेगी. इसके अलावा वित्त सेवा के भी उन अधिकारियों को भी प्रोन्नति नहीं मिलेगी, जिनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही चल रही है. पिछले दिनों प्रोन्नति समिति की हुई बैठक में इन अधिकारियों को प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया था.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi :  JPSC घोटाले के आरोपी वाणिज्यकर अधिकारियों को सहायक आयुक्त स्तर में प्रोन्नति नहीं मिलेगी. इसके अलावा वित्त सेवा के भी उन अधिकारियों को भी प्रोन्नति नहीं मिलेगी, जिनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही चल रही है. पिछले दिनों प्रोन्नति समिति की बैठक में इन अधिकारियों को प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया था.

 

प्रोन्नति समिति ने वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद 15 अधिकारियों को प्रोन्नति देने से इनकार कर दिया है. इसमें से चार अधिकारियों के खिलाफ JPSC घोटाले में सीबीआई आरोप पत्र दायर कर चुकी है.

 

शेष 11 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के आरोप में विभागीय कार्यवाही चल रही है.  विभाग की ओर से 62 अधिकारियों की प्रोन्नति की प्रस्ताव तैयार कर प्रोन्नति समिति के पास भेजा गया था. लेकिन समिति ने सभी पहलूओं पर विचार करने के बाद इसमें से सिर्फ 47 अधिकारियों की प्रोन्नति पर अपनी सहमति दी है.

 

प्रोन्नति समिति ने JPSC घोटाले के जिन वाणिज्यकर अधिकारियों को प्रोन्नति देने से इनकार किया है, उसमें कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, शैलेष कुमार श्रीवास्तव और इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल है. सीबीआई द्वारा आरोपित इन चार अधिकारियों से दो का संबंध झारखंड लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अधिकारियों से है.

 

कुंदन कुमार सिंह, आयोग के तत्कालीन सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह के बेटे हैं. वहीं वाणिज्यकर अधिकारी मौसमी नागेश, आयोग के तत्कालीन सदस्य राधा गोविंद नामगेश की बेटी है. राधा गोविंद नागेश न्यायिक सेवा के अधिकारी थे. वह लातेहार जिला से अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हुए थे. इसके बाद तत्कालीन सरकार ने उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग में सदस्य नियुक्त किया था. बताया जाता है कि वह राज्य के किसी राजनीतिज्ञ से भी संबंधित रहे हैं.

 

उल्लेखनीय है कि वाणिज्यकर विभाग ने कुल 62 अधिकारियों को प्रोन्नत करने का प्रस्ताव तैयार कर प्रोन्नति समिति के पास भेजा था. अधिकारियों की इस सूची ने वाणिज्यकर अधिकारी से सहायक आयुक्त और सहायक आयुक्त से उपायुक्त वाणिज्यकर के पद पर प्रोन्नति देना था. प्रोन्नति समिति ने इसमें से 15 अधिकारियों को प्रोन्नति देने से इनकार कर दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही