Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News :तपस्विनी एक्सप्रेस का समय बदला, निर्धारित समय से इतने घंटे देर से होगी रवाना

हटिया से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में सोमवार को आंशिक बदलाव किया गया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : हटिया से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में सोमवार को आंशिक बदलाव किया गया है. रेल प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन आज यानी 13 जुलाई को अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकेगी. लिंक रेक के अत्यधिक विलंब से चलने के कारण रेलवे ने इसके समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है.

 

निर्धारित शेड्यूल के तहत यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 14:30 बजे हटिया स्टेशन से पुरी के लिए प्रस्थान करती है. हालांकि, समय में बदलाव के बाद अब यह ट्रेन अपने तय समय से करीब सवा तीन घंटे की देरी से, यानी शाम 17:45 बजे हटिया से रवाना होगी. रेलवे ने इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए स्टेशन आने से पहले ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जांच करने की सलाह दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही