Search

 
 
 

15 लाख इनामी नक्सली नितेश यादव अपने चार साथियों के साथ पलामू में फिर सक्रिय, स्पेशल ब्रांच अलर्ट

Palamu News :  झारखंड के टॉप नक्सलियों में शामिल 15 लाख का इनामी नितेश यादव और उसके साथी हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक बार एक्टिव हो गए हैं.
 
इनामी नक्सली नितेश यादव

Palamu News :  झारखंड के टॉप नक्सलियों में शामिल 15 लाख का इनामी नितेश यादव एक बार फिर पलामू में सक्रिय हो गया है. खबर है कि पिछले करीब 10 दिनों से नितेश यादव हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कैंप कर रहा है. उसके साथ चार अन्य नक्सली भी मौजूद है. इस खबर के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. 

 

सूत्रों के अनुसार, नितेश यादव और उसके साथी हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनमें एक नक्सली के पास एके-56 और दो अन्य के पास इंसास राइफल है. खबर यह भी है कि उनके पास पिस्टल भी है. नक्सलियों के हथियारों से लैस होने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

 

बताया जाता है कि मनातू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद नितेश यादव झारखंड छोड़कर चेन्नई चला गया था. वहां पहचान छिपाकर वह मजदूरी कर रहा था. कुछ समय पहले वह पलामू लौटा है और हुसैनाबाद इलाके में सक्रिय है.

 

नक्सली नितेश यादव ने पत्थर कारोबारियों और अन्य लोगों के संपर्क में होने की भी सूचना है. पूरे मामले को लेकर स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा एजेंसियां नितेश और उसके साथियों के संभावित ठिकानों, गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं. पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही