- तीसरी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
- उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड टीम में मिलेगा मौका
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले का 15 सदस्यीय एथलेटिक्स दल तीसरी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चंदनकियारी रवाना हुआ. दल में 14 खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं. प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा.
चयनित खिलाड़ी वहां झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर-18 बालक वर्ग में बिंडराय पूर्ति और सुदेश सवैया 1000 मीटर दौड़ में, जबकि राहुल कालुंडिया जैवलिन थ्रो में भाग लेंगे. अंडर-18 बालिका वर्ग में यश्मिता कुमारी गोंड 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद, प्रतिका महतो 100 मीटर व 1000 मीटर, पूजा महतो 1000 मीटर, बुधनी बोदरा 100 व 200 मीटर तथा रेशमी गुइया 400 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी.
इसे भी पढ़ें -
अंडर-20 बालक वर्ग में सामू गोप 800 व 1500 मीटर, गोंडों मुंडा 1500 व 3000 मीटर, राम महतो 400 मीटर, लक्ष्मण महतो 100 व 200 मीटर, मनमोहित सिंह सिरका 3000 व 5000 मीटर और मंगल सिंह सवैया जैवलिन थ्रो में अपना दमखम दिखाएंगे.
दल के साथ कोच संजीव कुमार बाहंदा भी रवाना हुए. पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद जोबा माझी, संरक्षक सह विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा और ओंकार महतो ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

