Ranchi News: झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को अपना रूटीन चेकअप कराने रिम्स पहुंचे. उन्होंने रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में अपने दिल की जांच कराई. जांच के बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत ने बताया कि वित्त मंत्री की सभी जांच सामान्य हैं. उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं मिली है.
चेकअप के बाद राधा कृष्ण किशोर ने लोगों से दिल की सेहत को लेकर सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सीने में बेचैनी या किसी तरह की परेशानी को सिर्फ गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें -
वित्त मंत्री ने कहा कि समय पर जांच कराने से गंभीर बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है. लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
बता दें कि शनिवार देर रात झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अचानक हार्ट अटैक आया था. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद दिल की बीमारी और समय पर जांच को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

