Search

 
 
 

झारखंड : राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को IAS में पदोन्नति

केंद्र सरकार ने झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 9 मार्च 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
 

Ranchi : राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को IAS में प्रोन्नत व नियुक्त किया गया है. जबकि चार अधिकारियों को चयन सूची में शामिल किया गया है. लेकिन इन चार अधिकारियों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन के बाद IAS में प्रोन्नति मिलेगी. इन अधिकारियों में पवन कुमार मंडल, राजीव रंजन, अमित कुमार और कुंदन कुमार का नाम शामिल है.

 

जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा भर्ती नियम 1954 और पदोन्नति विनियम 1955 के तहत झारखंड राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों को वर्ष 2024 की चयन सूची के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है. इन अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए झारखंड कैडर में ही पदस्थापित किया जाएगा.

 

राज्य सेवा से IAS में प्रोन्नत व नियुक्त अधिकारी

- दिलेशवर महतो

- इश्तियाक अहमद

- विद्यानंद शर्मा पंकज

- संगीता लाल

- रोबिन टोप्पो

- नयन तारा केरकेट्टा

- अरुण कुमार सिंह

- आलोक शिकारी कच्छप

-  अनिलसन लकड़ा

- नागेंद्र पासवान

- सुबोध कुमार

- आसिफ एकराम

- नीरज कुमार सिंह

- जुल्फिकार अली

- अर्चना मेहता

 

केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा. इससे राज्य के प्रशासनिक तंत्र को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही