Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सदर अस्पताल में 300 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सदर अस्पताल रांची में 300 मरीजों के बीच पोषण किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम टीबी निवारण के तहत आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सदर अस्पताल रांची में 300 मरीजों के बीच पोषण किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम टीबी निवारण के तहत आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम में टीबी मरीजों को आरके एचआईवी एनजीओ की ओर से पोषण किट उपलब्ध कराई गई. मरीजों को पोषण किट सदर अस्पताल के टीबी सेंटर में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बारस्कर की उपस्थिति में दी गई.

 

इस मौके पर आरके एचआईवी के प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार राय, अमरेश चौधरी, पीपीएम फजल अली, डीपीएस संतोष कुमार, एसटीएस सहित टीबी कार्यक्रम से जुड़े अन्य कर्मी भी मौजूद रहे.

 

बताया गया कि आरके एचआईवी एनजीओ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी टीबी मरीजों के बीच पोषण किट उपलब्ध कराई रही है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ-साथ उचित पोषण भी मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही