Ranchi: प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें 5000 हजार स्वयंसेवी शामिल होगें. आज सोमवार को कचहरी स्थित भवन में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया.
संवाददाता सम्मेलन के दौरान फूलचंद तिर्की ने मीडिया को बताया कि हातमा से भव्य रूप से सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है. फूलचंद तिर्की ने सरहुल शोभायात्रा में राज्य सरकार द्वारा हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की मांग की है, ताकि सरहुल शोभायात्रा में लाखों आदिवासी इसका गवाह बन सके.
साथ ही शोभायात्रा से पहले सरना स्थलों की साफ सफाई जल्द कराने की मांग की गई है. इस दिन सरना धर्मावलंबियों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम करने की गुजारिश की गई है. जगह-जगह स्वच्छ पेयजल, लाईटों की उचित व्यवस्था किए जाए. सरहुल शोभायात्रा के दौरान कई मनचले भी इधर-उधर घुमते रहते है. इससे निबटने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए.
सरहुल शोभायात्रा में बंद हो शराब दुकान
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सरहुल पर्व पर आदिवासी समाज अपने पारंपरकि वेशभूषा, वाद्ययंत्र के साथ शोभायात्रा में शामिल होते है. सरना धर्मावलंबियों के घर लौटते वक्त शाम हो जाती है. इस दौरान सड़क किनारे कई सरकारी शराब दुकानों में काफी भीड़ लगी रहती है. शराब के कारण कई बार लड़ाई झगड़े और मारपीट की आशंका लगी रहती है. इससे निबटने के लिए रांची के सभी सरकारी शराब दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने के लिए प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की गई.
सरना भवन हो गया जर्जर: फूलचंद तिर्की
समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सिरमटोली सरना भवन दो साल में ही जर्जर हो गई है. सरना भवन बन गया है लेकिन लाखों रूपए खर्च करने बाद भी सरना भवन जैसे तैसे बनाकर छोड़ दिया गया है. ऐसे लोगों पर सरकार से कारवाई की मांग की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment