Search

 
 
 

अनुकंपा के आधार पर 153 आश्रितों को मिलेगी नौकरी, पुलिस मुख्यालय ने लंबित मामलों को निपटाया

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 153 नियुक्तियों को मंजूरी दी है. पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति ने 12 मई 2026 को हुई बैठक में कुल 160 लंबित मामलों पर विचार किया. इनमें 153 मामलों में नियुक्ति स्वीकृत की गई, चार मामलों को लंबित रखा गया, जबकि तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत कर दिया गया.
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 153 नियुक्तियों को मंजूरी दी है. पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति ने 12 मई 2026 को हुई बैठक में कुल 160 लंबित मामलों पर विचार किया. इनमें 153 मामलों में नियुक्ति स्वीकृत की गई, चार मामलों को लंबित रखा गया, जबकि तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत कर दिया गया.

 

स्वीकृत नियुक्तियों में 62 बाल आरक्षी, 24 महिला आरक्षी, 66 आरक्षी और एक अग्निक चालक का पद शामिल है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है.

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को हुई समिति की बैठक में 85 मामलों पर विचार किया गया था, जिनमें 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई थी. झारखंड पुलिस ने कहा है कि कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऐसी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन लगातार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही