Search

 
 
 

Ranchi News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.6 करोड़ की ठगी, रिश्तेदारों पर FIR

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर करीब 1.60 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने अपने ही रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर करीब 1.60 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने अपने ही रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस को दी गई शिकायत में लोअर पीपी कंपाउंड निवासी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि शेयर ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाया जाएगा. आरोपियों ने यह भी कहा कि बिना डीमैट अकाउंट के भी निवेश कराया जा सकता है और रकम उनके खातों में भेजने पर निवेश का पूरा प्रबंधन वे करेंगे.

 

शिकायत के अनुसार, इस भरोसे में आकर उन्होंने वर्ष 2020 से 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए. लेकिन जब मार्च 2026 में उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी, तब टालमटोल शुरू हो गई. बाद में जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि आरोपियों का शेयर ट्रेडिंग या म्यूचुअल फंड से जुड़ा कोई वैध कारोबार नहीं है.

 

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ठगी की रकम से आरोपियों ने पुंदाग स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट, सिंह मोड़ इलाके में दुकान, दो स्कूटी, महंगे मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे. साथ ही अपने घर के नवीनीकरण पर भी बड़ी रकम खर्च की.

 

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर श्वेता शिवा, संस्कार गुप्ता, राजेश कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के साथ बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही