Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को रांची के बगईचा सोशल सेंटर में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान का आयोजन आदिवासी विमेंस नेटवर्क (AWN), छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ (CSS), अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA), झारखंड घरेलू कामगार यूनियन समेत कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर किया.
यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, इसके तहत झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम में दौरान महिलाओं के खिलाफ सभी तरह के भेदभाव को खत्म करने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौते CEDAW, सामान्य अनुशंसा और महिला हिंसा से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं पर चर्चा हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

