Search

 
 
 

फिल्म रामायण पर रोक लगाने और विवादित अंश को हटाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL

Ranchi :   याचिका में न केवल फिल्म को वाल्मीकि रामायण के अनुरूप दिखाने की मांग की गई है, बल्कि भगवान राम की छवि धूमिल करने के मुआवजे के तौर पर फिल्म की कुल कमाई का 50 फीसदी हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की भी अपील की गई है. प्रार्थी के अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने बताया कि फिल्म रामायण में महारानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए वरदान के तहत भगवान राम को 14 साल के वनवास और भरत को राजगद्दी मिलने के प्रसंग में लक्ष्मण का जो व्यवहार फिल्म में दिखाया गया है, वह रघुकुल की मर्यादा और रीति के अनुकूल नहीं है.
 
रामायण फिल्म

Ranchi :   नितेश तिवारी के निर्देशन पर बनी फिल्म रामायण पर रोक लगाने और उसके विवादित अंश को हटाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. यह याचिका संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि रामायण फिल्म में कई विवादित दृश्य दिखाए गए हैं. उन्होंने विवादत अंश को हटाकर फिल्म प्रदर्शित करने की मांग की. साथ ही यह भी मांग की कि जब तक विवादित अंश को नहीं हटाया जाता है, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. 

 

इसे भी पढ़ें

 

याचिका में न केवल फिल्म को वाल्मीकि रामायण के अनुरूप दिखाने की मांग की गई है, बल्कि भगवान राम की छवि धूमिल करने के मुआवजे के तौर पर फिल्म की कुल कमाई का 50 फीसदी हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की भी अपील की गई है. प्रार्थी के अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने बताया कि फिल्म रामायण में महारानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए वरदान के तहत भगवान राम को 14 साल के वनवास और भरत को राजगद्दी मिलने के प्रसंग में लक्ष्मण का जो व्यवहार फिल्म में दिखाया गया है, वह रघुकुल की मर्यादा और रीति के अनुकूल नहीं है. 

 


वहीं लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटे जाने के दृश्य पर माता सीता द्वारा विरोध जताए जाने को भी याचिका में अतार्किक और गलत बताया गया है. भगवान राम को लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने के कृत्य को गलत ठहरना और भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण को भागते दिखाना अनुचित है. कहा गया कि रामायण में कहीं भी भगवान राम को भागते हुए नहीं दिखाया गया है, बल्कि उन्होंने एक साहसी योद्धा की तरह सबसे आगे रहकर युद्ध किया था. फिल्म के एक दृश्य में सोने के हिरण (मारीच) को देखकर माता सीता के मुंह से 'राम' शब्द निकलने पर भी आपत्ति जताई गई है. याचिका में तर्क दिया गया है कि भारतीय परंपरा और सभ्यता में पत्नी अपने पति का नाम नहीं लेती हैं. फिल्म में रावण के किरदार को अपग्रेड कर भगवान राम से अधिक महत्व देने और उसे लीड रोल पर रखने पर भी आपत्ति जताई गई है. प्रार्थी ने मामले में रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, स्टोरी राइटर,केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही