Jamtara News : साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में छापेमारी कर कुल 10 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों से रुपये उड़ाने का काम करता था.
दो अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश मंडल, गुलशन कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने कार्रवाई की.
पहली कार्रवाई में नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव स्थित पानी टंकी के पीछे छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. बन्दरचुआ निवासी साजिद अंसारी,सागीर अंसारी,दिलबर अंसारी, कलीम अंसारी, इमरान अंसारी शामिल है.
इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 77/26 प्राथमिकी दर्ज की गई है.वहीं दूसरी कार्रवाई में साइबर थाना कांड संख्या 76/26 के तहत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
ऐसे लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार
इसके बाद ग्राहक समस्या के समाधान के लिए उस नंबर पर संपर्क करते थे. आरोपी खुद को कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों को अपने विश्वास में लेते थे. फिर उनके मोबाइल पर एपीके (APK) फाइल भेजकर उसे डाउनलोड करवाते थे.
फाइल डाउनलोड होने के बाद आरोपियों को पीड़ितों के मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का मौका मिल जाता था. इसी जानकारी का इस्तेमाल कर वे साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.
इसके अलावा आरोपी अपने नाम पर चार से पांच से अधिक सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे. इस तरह वे साइबर ठगी के नेटवर्क को मजबूत करने में भी सहयोग करते थे.
16 मोबाइल और 17 सिम कार्ड बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 18 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया है. बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर पुलिस साइबर अपराध से जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही
वर्ष 2026 में अब तक 170 गिरफ्तारियां
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से 25 नवंबर 2026 तक साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल 170 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं.
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में कुल 410 मोबाइल फोन, 496 सिम कार्ड, 37 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, चार लैपटॉप और 13 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं. इसके अलावा 24 लाख 33 हजार 700 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.
साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि साइबर अपराधी ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों की मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है.

