Search

 
 
 

Dhanbad News: 16 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, साइबर और कोर्ट सुरक्षा में नई तैनातियां

Dhanbad News: जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने और अदालती कामकाज को सुचारू रूप से चलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. स्थानांतरित अधिकारियों को साइबर थाना, कोर्ट सुरक्षा, अभियोजन कोषांग और विभिन्न पुलिस अंचलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
 
सांकेतिक तस्वीर

Dhanbad News: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कमान को अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है वहीं कई पुलिस अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां  सौंपी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: 

इस फेरबदल के जरिए न केवल थानों की कमान बदली गई है बल्कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने और अदालती कामकाज को सुचारू रूप से चलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. स्थानांतरित अधिकारियों को साइबर थाना, कोर्ट सुरक्षा, अभियोजन कोषांग (Prosecution Cell) और विभिन्न पुलिस अंचलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

 

देखें लिस्ट-

Uploaded Image

ट्रांसफर लिस्ट

अचानक हुए इस बड़े तबादले के बाद से ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कदम अपराध नियंत्रण, पेंडिंग मामलों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है.पुलिस मुख्यालय ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापित स्थान पर योगदान देने और कार्यभार संभालने का स्पष्ट निर्देश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही