Search

 
 
 

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के टॉप टेन में 17 छात्र शामिल

नेतरहाट आवासीय विद्यालय का सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा में  टॉप टेन में 17 छात्रों के नाम शामिल है. विद्यालय के छात्रों ने बेशक अच्‍छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जिले के टॉप वन व टॉप टू में विद्यालय का नाम नहीं है.
 

Latehar  : नेतरहाट आवासीय विद्यालय का सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा में  टॉप टेन में 17 छात्रों के नाम शामिल है. विद्यालय के छात्रों ने बेशक अच्‍छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जिले के टॉप वन व टॉप टू में विद्यालय का नाम नहीं है. 

 

जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय (एसओई) लातेहार का करण कुमार 97.2 अंक ला कर जिला टॉपर हुआ है. वहीं पीएमश्री केद्रीय विद्यालय की आयुषी जायसवाल 96.6 प्रतिशत अंक ला कर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है. जबकि नेतरहाट आवासीय विद्यालय का अंकित कुमार ने 96.4 प्रतिशत अंक ला कर तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है. 

 

इसके अलावा विद्यालय का अंकित कुमार ने 95.2, अभिजीत आनंद ने 94.8, शिवम् कुमार मंडल 94.4, अर्पित कुमार बड़ाइक ने  93.8 ,पंकज कुमार प्रजापति 93.8,  हर्ष राज ने 93.4, राजीव रंजन ने 93.4, यश भगत ने 93.4,  अंकित कुमार ने 93, प्रतीक कुमार ने 93, अभिषेक कुमार ने  92.8,  आदित्य आर्या ने 92.6,  आलेख उरांव ने 91.8,  अनमोल कुमार दुबे ने 91.8,  आयुष राज ने 91.8, और शिवम् कुमार यादव ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है. इसके अलावा विद्यालय के 20 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाया है. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनायें दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही