Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने जारी की आंसर की, 21 अप्रैल तक करे आपत्ति दर्ज

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग द्वारा परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) और ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है.

 

यह परीक्षा 15 से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. अब अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका और प्रोविजनल आंसर की को वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

 

अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ईमेल (जो आवेदन/प्रवेश पत्र में अंकित है) और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा.आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज करने की सलाह दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही