Search

 
 
 

राज्य सेवा के 19 अफसर IAS में होंगे प्रोन्नत, 20 तक UPSC को भेजे जाएंगे नाम

Ranchi: झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलेगी. इसके लिए 20 दिसंबर तक यूपीएससी को नाम भेजे जाएंगे. 19 रिक्तियों के खिलाफ 57 अफसरों के नामों की सूची यूपीएससी को भेजी जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलेगी. इसके लिए 20 दिसंबर तक यूपीएससी को नाम भेजे जाएंगे. 19 रिक्तियों के खिलाफ 57 अफसरों के नामों की सूची यूपीएससी को भेजी जाएगी. नियमतः एक पद के विरूद्ध तीन नाम भेजने का प्रावधान है. इन अफसरों को 2024 के रिक्तियों के विरूद्ध आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है. 


 दूसरे राज्यों के अफसरों को मिल चुकी है प्रोन्नति


झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाने में दूसरे राज्यों से पीछे रह गए हैं. गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के अफसरों को इस साल फरवरी से मई के बीच में ही प्रोन्नति मिल गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही