Search

 
 
 

Ranchi News: 10.7 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी से कुटियातु चौक के पास खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में हाइड्रोपोनिक गांजा बेचने पहुंचने वाले हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी से कुटियातु चौक के पास खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में हाइड्रोपोनिक गांजा बेचने पहुंचने वाले हैं. सूचना के आधार पर छापामारी टीम गठित की गई.

इसे भी पढ़ें: 

टीम ने खोजाटोली आर्मी ग्राउंड के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं. पुलिस को देखते ही कुछ युवक वाहन छोड़कर भागने लगे. इनमें से पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार राम और  बंटी कुमार थापा  के रूप में है. 

 

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान राज कुमार राम के पास से चार जिपर वाली प्लास्टिक पुड़ियों में गांजा और 66 हजार 800 नकद बरामद हुआ. वहीं बंटी कुमार थापा के पास से भी चार जिपर वाली प्लास्टिक पुड़ियों में गांजा मिला. कुल आठ पुड़ियों में बरामद गांजे का वजन करीब 10.70 ग्राम बताया गया है.

 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा है, जिसे वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाईलैंड से पार्सल के माध्यम से मंगाते थे और रांची के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे. हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच कर रही है.

 

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बंटी कुमार थापा का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है. एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही