Search

दुमका के कौशल केंद्र में भोजन के बाद 20 छात्राएं हुईं बीमार, इलाज के बाद सभी स्वस्थ

Dumka : दुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित सापचला गांव में संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में शनिवार रात भोजन करने के बाद करीब 20 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. छात्राओं को उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर तत्काल मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश छात्राओं को छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच रेफर किया गया.
 
दुमका जिले की खबरें

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, भोजन करने के कुछ समय बाद एक छात्रा ने दावा किया कि उसके खाने में छिपकली मिली है. यह बात फैलते ही छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद कई छात्राओं को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिसके बाद संस्थान प्रबंधन ने सभी को अस्पताल पहुंचाया.

Uploaded Image

मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 15 छात्राओं की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया. वहीं, लगातार उल्टी की शिकायत कर रही 5 छात्राओं को एहतियात के तौर पर पीजेएमसीएच भेजा गया. वहां चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के बाद रविवार को उनकी हालत में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

पीजेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. रुबेन हांसदा ने बताया कि छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की आशंका के मद्देनजर भर्ती किया गया था. सभी का इलाज सफलतापूर्वक किया गया और स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांच के दौरान भोजन में छिपकली मिलने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया.

गौरतलब है कि इसी संस्थान में दो दिन पहले भी कुछ बच्चों के बीमार होने की घटना सामने आई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद भोजन की गुणवत्ता और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही