Search

 
 
 

झारखंड में दूसरे राज्य के 20 वाहनों को किया गया ब्लैकलिस्ट, कई पर FIR

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे राज्यों के 20 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर झारखंड में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी है. इसके अलावा 13 अन्य वाहनों को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें जल्द ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ब्लैकलिस्ट किए गए वाहन अब झारखंड में संचालित नहीं हो सकेंगे.
 
  • 13 चिन्हित वाहनों पर जल्द होगी कार्रवाई

Palamu : जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे राज्यों के 20 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर झारखंड में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी है. इसके अलावा 13 अन्य वाहनों को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें जल्द ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ब्लैकलिस्ट किए गए वाहन अब झारखंड में संचालित नहीं हो सकेंगे.

 

खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि मध्य प्रदेश के चालान का इस्तेमाल कर झारखंड में अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था. इसके बाद पलामू से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों के डाटा का विश्लेषण कर कार्रवाई शुरू की गई.

 

उन्होंने बताया कि हरिहरगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 13 वाहनों की पहचान की गई है, जिन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है. इन वाहनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी. यह अभियान पलामू डीसी समीरा एस के निर्देश पर चलाया जा रहा है.

खनन विभाग के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. हाल ही में हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अंचल अधिकारी के साथ मारपीट की घटना में शामिल लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति या वाहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही