Search

 
 
 

लातेहारः किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

महुआडांड़ शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में शनिवार को आग लग गई. इस घटना में गोदाम में रखी लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई.
 
आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में शनिवार को आग लग गई. इस घटना में गोदाम में रखी लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. अनुमंडल मुख्यालय में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) वाहन नहीं रहने के कारण सारा सामान जल गया. स्थानीय लोगों की घंटों मशक्कनत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक रारा सामान जल चुका था.


मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ संतोष कुमार बैठा व महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. आग बुझाने के लिए पानी का टैंकर मंगाया गया. लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण काफी देर बाद उस पर काबू पाया जा सका.

 


दुकानदार अभिषेक कुमार ने बताया कि दुकान के बगल में स्थित गोदाम से धुआं निकलते देख उन्हें आग लगने की जानकारी हुई. स्थामनीय लोगों का कहना है कि महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां अग्निशमन वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है. यदि समय पर अग्निशमन वाहन उपलब्धन हो जाता, तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही