Search

 
 
 

चतरा: पुलिस की छापेमारी में सवा करोड़ का मादक पदार्थ व नकदी बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम टूड़ी में कई घरों में छापेमारी की. अभियान के दौरान अफीम, डोडा, गांजा और पोस्ता दाना भारी मात्रा बरामद की गई. साथ ही नकद राशि और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
 

Chatra : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम टूड़ी में कई घरों में छापेमारी की. अभियान के दौरान अफीम, डोडा, गांजा और पोस्ता दाना भारी मात्रा बरामद की गई. साथ ही नकद राशि और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है.

 

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों द्वारा घर में अवैध रूप से अफीम, डोडा और अन्य मादक पदार्थ रखकर कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान अलग-अलग घरों से मादक पदार्थों के साथ कुल 3,11,600 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल तथा कुछ दस्तावेज बरामद किए गए.

Uploaded Image

बरामद किये गए मादक पदार्थ

 

बरामद सामान में लगभग 16.950 किलो अफीम, 296.950 किलो डोडा, 50 ग्राम गांजा और 76.700 किलो पोस्ता दाना शामिल है. उन्होंने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही