Search

 
 
 

12 अप्रैल को दो परीक्षाएं, 19 केंद्रों पर रहेगा निषेधाज्ञा लागू

रांची में 12 अप्रैल को दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित हैं. जिसमें संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी (1), 2026 और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां हजारों छात्र परीक्षा देंगे.
 

Ranchi : रांची में 12 अप्रैल को दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित हैं. जिसमें संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी (1), 2026 और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां हजारों छात्र परीक्षा देंगे.

 

इसके लिए परीक्षा केंद्रो की 200 मीटर की परिधि तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है. जो सुबह 6 बजे लेकर रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा. इन स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना वर्जित ए है. किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा,तीर-धनुष, गडासा-भाला आदि लेकर चलना भी प्रतिबंधित है.

 


इन परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू रहेगा

 
सेन्ट्रल एकादमी, बरियातू रोड, राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, एचडीएफसी बैंक के सामने, महेन्द्र प्रसाद इन्टर महिला महाविद्यालय, 62/डी सर्कुलर रोड, डी०ए०भी० नन्दराज मॉडर्न स्कूल, पी एण्ड टी कॉलोनी, वर्द्धमान कम्पाउण्ड, लालपुर, संत अलोइस हाई स्कूल, पूरूलिया रोड, संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, उर्सुलाईन कॉन्वेन्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरूलिया रोड, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, नियर रेलवे ओवरब्रीज, 5 मेन रोड,गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, (सब सेन्टर-ए),गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, (सब सेन्टर बी),डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, सेक्टर-III, धुर्वा, नियर एच०ई०सी० गोलचक्कर,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जे०पी० मार्केट धुर्वा के पीछे, (सब सेन्टर-ए),सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जे०पी० मार्केट धुर्वा के पीछे, रांची (सब सेन्टर-बी),दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, धुर्वा,  विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-॥, धुर्वा, रांची (सब सेन्टर-ए),विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-॥. धुर्वा, रांची (सब सेन्टर-बी),संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार,छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, पी०एच०ई०डी० ऑफिस के पीछे, बुटी रोड,राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके, सेमरटोली, नियर CIP. कांके के परीक्षा केद्रों के आसपास  प्रशासन की मुस्तैदी रहेगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही