Search

 
 
 

रामगढ़ जिला कराटे चैंपियनशिप का भव्य आगाज, पहले दिन 100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

मुख्य अतिथि फैजान अहमद ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है. यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व मानसिक दृढ़ता विकसित करता है.
 
कराटे चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के साथ अतिथि.

Ramgarh : रामगढ़ में शनिवार को जिला कराटे चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ. : रांची रोड स्थित स्कॉलर्स हाई स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन करीब 100 खिलाड़ियों ने (विभिन्न आयु वर्ग) भाग लिया और अपने कौशल व तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया. दिनभर चले मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसने दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया.

 

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी फैजान अहमद शरीक हुए. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी भरेचनगर के प्रिंसिपल सह एआरओ निशिकांत कर, डीएवी आरा के प्रिंसिपल आलोक कुमार, स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मानस सिन्हा व एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य सेंसेई रंजीत मेहता उपस्थित थे.

 


मुख्य अतिथि फैजान अहमद ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है. यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व मानसिक दृढ़ता विकसित करता है. एआरओ निशिकांत कर ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं. प्रिंसपल आलोक कुमार व कराटे एसोसिएशन ने भी कराटे पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

पहले दिन के विजेता खिलाड़ी

 

पहले दिन की प्रतियोगिता में सुरभि कुमारी, रिया राज, नैन्सी सिंह, स्वयम, कुमार उज्ज्वल, स्वयम कृष्ण सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. जबकि अमृता कुमारी, रक्षा रानी, रिया कुमारी, नैतिक राज, तेजस झा, अर्जुन कुमार ने रजत पदक जीता. वहीं, हर्षवीर सिंह, करण राज, अजय कुमार हांसदा, शिवम जायसवाल, सना गुप्ता, शगुन कुमारी, दीपिका कुमारी, रिया कुमारी, सुबी कुमारी, आनंदिता दास गुप्ता ने कांस्य पदक जीता. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही