Search

 
 
 

रामगढ़ :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नामजद FIR, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर प्रखंड में एक नाबालिग के साथ बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है.
 

Ramgarh : जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर प्रखंड में एक नाबालिग के साथ बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.इस संबंध में पीड़िता ने रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक मो. एकबाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया. गठित टीम ने कुजू बरकट्ठी निवासी आरोपी आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद  आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है. अवर निरीक्षक मो. एकबाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा  रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही