Search

 
 
 

जामताड़ा में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए जिला बल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कई पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नए थाना और पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित कर दिया गया है.
 

Jamtara : जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए जिला बल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कई पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नए थाना और पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित कर दिया गया है.


जारी आदेश के अनुसार, किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं प्रदीप राणा को बागडेहरी से हटाकर मिहिजाम थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विकास कुमार यादव को बिन्दापाथर से स्थानांतरित कर नाला थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना से हटाकर पुलिस केंद्र  जामताड़ा भेजा गया है.

 

इसके अलावा अलखनाथ चौबे को जामताड़ा थाना से हटाकर करमाटांड़ थाना प्रभारी बनाया गया है. राजीव रंजन कुमार को नाला थाना से पुलिस केंद्र जामताड़ा स्थानांतरित किया गया है.इसके अलावा विनय कुमार यादव को नारायणपुर थाना से हटाकर बिन्दापाथर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं विवेकानन्द दूबे को मिहिजाम थाना प्रभारी से हटाकर डीसीबी शाखा, पुलिस कार्यालय जामताड़ा में पदस्थापित किया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही