Search

 
 
 

बिजली अलर्ट : मेंटेनेंस कार्य के चलते जामताड़ा के कई इलाकों में रहेगा पावर कट

जामताड़ा क्षेत्र में 33/11 केवी मेन लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
 

Jamtara :   जामताड़ा क्षेत्र में 33/11 केवी मेन लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभागीय जानकारी के अनुसार, यह कार्य सुचारू और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

 


बताया गया है कि जामताड़ा, तिलाबनी, गोराईनाला और फतेहपुर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. इस दौरान इन सब-स्टेशनों से जुड़े सभी गांवों और शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

 

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान लाइन की जांच, मरम्मत और आवश्यक उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम हो सके. 

 

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. किसी भी आपात स्थिति के लिए संबंधित सब-स्टेशन से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही