Search

 
 
 

छठ पर बिहार जाने वालों की भीड़, रांची से रोज खुल रहीं 200 बसें, फिर भी सीट फुल

Ranchi News: बसों का परिचालन रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच शुरू हो जाता है. रांची से मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, आरा, औरंगाबाद, नवादा समेत बिहार के कई शहरों के लिए बसें उपलब्ध हैं. इनमें चंद्रलोक, साध्वी, पृथ्वीरथ, महौली, तेजस और भोले शंकर सहित कई बसें शामिल हैं. हाजीपुर के लिए रौशन और आरा के लिए तिवारी बस का भी परिचालन हो रहा है.
 
बिहार जाने वाली बसें
  •  छठ को लेकर 10 अतिरिक्त बसों का हो रहा परिचालन

Ranchi News: छठ पूजा को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. बिरसा मुंडा बस टर्मिनल कांटाटोली से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए रोजाना करीब 200 बसों का परिचालन हो रहा है. यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों की सीटें पहले से ही फुल हो जा रही हैं. खासकर नवादा समेत बिहार के अन्य शहरों के लिए यात्रियों को सीट की बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है. स्थिति यह है कि यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले ही सीट बुक करानी पड़ रही है.


बसों का परिचालन रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच शुरू हो जाता है. रांची से मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, आरा, औरंगाबाद, नवादा समेत बिहार के कई शहरों के लिए बसें उपलब्ध हैं. इनमें चंद्रलोक, साध्वी, पृथ्वीरथ, महौली, तेजस और भोले शंकर सहित कई बसें शामिल हैं. हाजीपुर के लिए रौशन और आरा के लिए तिवारी बस का भी परिचालन हो रहा है. छठ पूजा में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बस संचालकों ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है.

 

700 से 900 रुपए तक है किराया

बिहार जाने वाली बसों में यात्रियों को एसी और स्लीपर की सुविधा मिल रही है. एसी बस का किराया 800 रुपए, स्लीपर का 700 रुपए और लोअर स्लीपर का किराया 900 रुपए निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें - 


छठ के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जा रहीं

बस के एजेंट मुन्ना खान ने बताया कि पूजा को देखते हुए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं. इन बसों में करीब 45 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं श्री श्यामराम रथ के एजेंट ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है. सीटों की उपलब्धता कम होने के कारण यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले ही बुकिंग करानी पड़ रही है. 


ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक किए जा सकते हैं. इसके लिए एडवांस राशि जमा करनी होगी. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए बस काउंटर पर संपर्क कर वहां उपलब्ध मोबाइल नंबर लगाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही