Search

 
 
 

मांडर में 200 करोड़ से बनेगा डैम, जल संकट से मिलेगा छुटकारा

मांडर और उसके आसपास के गांवों को अब पानी की किल्लत नहीं होगी. जल संसाधन विभाग ने कैंबो में करीब 200 करोड़ की लागत से डैम बनायेगा.
 

Ranchi :  मांडर और उसके आसपास के गांवों को अब पानी की किल्लत नहीं होगी. जल संसाधन विभाग ने कैंबो में करीब 200 करोड़ की लागत से डैम बनाने की योजना तैयार की है.

 

सीएम की मंजूरी मिलते ही काम होगा शुरू

विभाग ने इस डैम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार कर ली है. अब सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही डैम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. डैम का निर्माण लगभग चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगा.

 

मांडर-चान्हो के 14 गांवों को होगा सीधा फायदा

बता दें कि हर साल गर्मी के दिनों में मांडर और आसपास के गांवों में जल संकट से जूझना पड़ता है. डैम बनने से मांडर के 14 गांवों सहित मांडर और चान्हो प्रखंड को सीधा फायदा मिलेगा. साथ ही किसानों को भी सिंचाई के लिए पूरे साल पानी मिल सकेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही