Search

 
 
 

झारखंड में 201 DSP का तबादला, लेकिन 192 अधिकारियों का ही मूवमेंट ऑर्डर जारी

झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 201 डीएसपी रैंक अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 201 डीएसपी रैंक अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

 

हालांकि ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद अब विभागीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक 201 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी हुई, लेकिन अब तक केवल 192 अधिकारियों का ही मूवमेंट ऑर्डर जारी किया गया है.

मूवमेंट ऑर्डर

 

सूत्रों की मानें तो बाकी अधिकारियों के मूवमेंट ऑर्डर को फिलहाल रोका गया है. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय और विभागीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. माना जा रहा है कि कुछ पदस्थापनाओं और प्रशासनिक कारणों की वजह से शेष अधिकारियों के आदेश लंबित रखे गए हैं.

 

इधर, तबादला सूची जारी होने के बाद कई जिलों में पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है. बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर को सरकार की बड़ी प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है.

 

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बाकी 9 अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर कब जारी होता है और विभाग इस पर क्या आधिकारिक स्पष्टीकरण देता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही