Search

 
 
 

Ranchi News : CCL ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 165 लोग हुए लाभान्वित

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा बुधवार को शांति सदन, सिलीदीरी बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ. यह शिविर प्रीति सिंह, अध्यक्ष, अर्पिता महिला मंडल एवं डॉ. भरत सिंह, सीएमओ इंचार्ज के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुई.
 

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा बुधवार को शांति सदन, सिलीदीरी बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ. यह शिविर प्रीति सिंह, अध्यक्ष, अर्पिता महिला मंडल एवं डॉ. भरत सिंह, सीएमओ इंचार्ज के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुई. 

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 165 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई. इसके साथ ही मौसमी बीमारियों की जांच कर मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया.

 

इस मौके पर डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. राहुल, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित समेत अन्य पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही