Search

 
 
 

MGM में 500 बेड वाले अस्पताल के संचालन व मेंटेनेंस के लिए 2.09 करोड़ की मंजूरी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बेड वाले नव निर्मित अस्पताल के संचालन, रखरखाव और मरम्मत के लिए 2 करोड़ 9 लाख 69 हजार 140 रुपये की राशि को मंजूरी मिली है.
 

Ranchi :  एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बेड वाले नव निर्मित अस्पताल के संचालन, रखरखाव और मरम्मत के लिए 2 करोड़ 9 लाख 69 हजार 140 रुपये की राशि को मंजूरी मिली है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह राशि स्वीकृत की है. 

 

स्वीकृत राशि का इस्तेमाल अस्पताल में लगे जरूरी तकनीकी सिस्टम जैसे इलेक्ट्रिकल सिस्ट, एक्स्ट्रा लो वोल्टेज सिस्टम, हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कूलिंग सिस्टम, मेडिकल गैस पाइपलाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और मरम्मत के लिए किया जाएगा.

 

हर मद के लिए अलग-अलग वार्षिक राशि तय की गई है, ताकि अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे. योजना की स्वीकृति मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की अधिसूचना के आलोक में प्रदान की गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशि का आवंटन अलग से निर्गत किया जाएगा.

 

व्यय और निकासी की प्रक्रिया निर्धारित वित्तीय नियमों के तहत की जाएगी और संबंधित संस्थान के अधीक्षक को व्ययन पदाधिकारी नामित किया गया है. विभागीय निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि योजना के तहत किसी भी परिस्थिति में अतिरिक्त व्यय मान्य नहीं होगा.

 

व्यय का सत्यापन एवं प्रतिवेदन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा.सरकार का उद्देश्य है कि नव निर्मित 500 बेड अस्पताल में स्थापित सभी महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही