Search

 
 
 

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वां उर्स शुरू

: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह डोरंडा में गुरूवार को 218वें उर्स मुबारक का आगाज हो गया. सदर अयूब गद्दी के घर से निकली पहली चादर दरगाह में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ पेश की गई. चादर पेशी के मौके पर भारी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी और दरगाह परिसर हजरत रिसालदार शाह बाबा की जय के नारों से गूंज उठा.
 

सदर अयूब गद्दी के घर से पेश हुई पहली चादर

Ranchi : हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह डोरंडा में गुरूवार को 218वें उर्स मुबारक का आगाज हो गया. सदर अयूब गद्दी के घर से निकली पहली चादर दरगाह में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ पेश की गई. चादर पेशी के मौके पर भारी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी और दरगाह परिसर हजरत रिसालदार शाह बाबा की जय के नारों से गूंज उठा.

 

उर्स मुबारक 15 सितंबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजन समिति ने बताया कि इस दौरान कव्वाली, धार्मिक कार्यक्रम और लंगर का भी आयोजन किया जाएगा. मौके पर सैकड़ों लोगों ने अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही