Search

 
 
 

रांची में जल्द शुरू होंगे 22 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वार्ड-17 में बनेगा नया स्वास्थ्य केंद्र

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की तैयारी तेज हो गई है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए.
 

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की तैयारी तेज हो गई है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए.


बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मंजूरी मिली है. इनमें 25 केंद्र अभी चल रहे हैं. 16 केंद्रों का काम जारी है, जबकि बाकी 6 केंद्रों का काम जल्द शुरू होगा. यानी आने वाले समय में 22 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने की उम्मीद है.


अधिकारियों ने बताया कि 24 नए भवन बनाए जाएंगे. वहीं, 23 केंद्रों को पहले से उपलब्ध भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण के बाद शुरू किया जाएगा.


नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां सामुदायिक भवन उपलब्ध हैं, वहां जरूरी व्यवस्था और ब्रांडिंग पूरी कर जल्द से जल्द आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएं. जिन वार्डों में भवन या जमीन नहीं है, वहां की सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है.


उन्होंने यह भी कहा कि जिन जगहों पर नए भवन बनने हैं, वहां दोबारा मैपिंग की जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र सही स्थान पर बनें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके.


बैठक में वार्ड-17 को लेकर भी अहम फैसला लिया गया. नगर आयुक्त ने नगर निगम की 19.3 डिसमिल जमीन से अवैध बूचड़खाना हटाकर वहां अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और वार्ड कार्यालय बनाने का निर्देश दिया. इससे स्थानीय लोगों को एक ही जगह स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी.


नगर निगम का कहना है कि शहर के हर नागरिक तक अच्छी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उसका लक्ष्य है. आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपने इलाके में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही