Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

236 करोड़ जमीन घोटाला: जमशेदपुर में पूर्व मंत्री के करीबी समेत 3 से पूछताछ

Jamshedpur: चर्चित 236 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में रांची पुलिस ने गुरुवार देर शाम जमशेदपुर में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनमें कदमा के भाटिया बस्ती निवासी दिनेश अग्रवाल, सोनारी के बड़तल्ला निवासी अयान सरकार और एक पूर्व पत्रकार शामिल हैं. तीनों से बिष्टुपुर थाना में देर रात तक पूछताछ हुई.

पूछताछ के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी थाना पहुंचे. बताया जा रहा है कि कार्रवाई रांची पुलिस ने की और पूरा मामला रांची के जमीन घोटाले से जुड़ा है, जिसमें आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत कई लोग आरोपी बताए जाते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, दिनेश अग्रवाल और अयान सरकार को देर रात तक थाना में रखा गया, जबकि पूर्व पत्रकार से अलग से पूछताछ की गई. दोनों को राज्य के एक पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही