Search

 
 
 

नगर निगम बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों पर चर्चा, सभी वार्डों में ओपन जिम बनाने पर जोर

नगर निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास से जुड़े 25 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक में सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, मेयर रौशनी खलखो, उप महापौर सहित नगर निगम के सभी 53 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे.
 

Ranchi: नगर निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास से जुड़े 25 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक में सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, मेयर रौशनी खलखो, उप महापौर सहित नगर निगम के सभी 53 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे.

 

बैठक के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की जरूरत है, ताकि योजनाबद्ध तरीके से शहर का विकास हो सके. उन्होंने शहर के सभी नगर निगम वार्डों में ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

 

संजय सेठ ने कहा कि रांची की आबादी तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही लूट, चोरी और डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग की. इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और विशेष रूप से महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी.

 

बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य का बकाया भुगतान नहीं किए जाने के कारण कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि समय पर राशि मिलने पर राज्य में विकास कार्यों को और गति मिल सकेगी. आज भी नगर निगम की ओर से  मच्छर जनित रोगों से निबटने के लिए ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किए जाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही