Search

 
 
 

दुमका में रांची के डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रांची निवासी चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव शनिवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka :  जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रांची निवासी चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव शनिवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. मिंज अपने कुछ परिचितों के साथ निरीक्षण भवन में ठहरे थे. सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

 

डॉ. मिंज मूल रूप से रांची के बरियातू के रहने वाले थे और हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही