Search

 
 
 

Palamu News : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो इलाजरत

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर में सड़क हादसे का शिकार तीन युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान बुधन परहिया के रूप में हुई है. वहीं घायल दोनों युवक का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर में सड़क हादसे का शिकार तीन युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान बुधन परहिया के रूप में हुई है. वहीं घायल दोनों युवक का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, करमा गांव के तीन युवक सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन एमएमसीएच पहुंच गए हैं.

 

फिलहाल मृतक व घायलों की विस्तृत पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर युवक की मौत से करमा गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही