Search

 
 
 

Jharkhand News : वेतन घोटाले के बाद वाणिज्यकर विभाग ने 64 लिपिकों को बदला

वाणिज्यकर विभाग ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित विभिन्न श्रेणी के 64 लिपिकों का तबादला कर दिया है. इन्हें एक सप्ताह के अंदर अपने नये पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित कार्यालयों के सक्षम अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में तबादला आदेश को लागू कराने की जिम्मेवारी दी गयी है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  वाणिज्यकर विभाग ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित विभिन्न श्रेणी के 64 लिपिकों का तबादला कर दिया है. इन्हें एक सप्ताह के अंदर अपने नये पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित कार्यालयों के सक्षम अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में तबादला आदेश को लागू कराने की जिम्मेवारी दी गयी है.

 

उल्लेखनीय है कि राज्य में ट्रेजरी से हुए वेतन घोटाले के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों को यह निर्देश दिया था कि वे एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक समय से जमे लिपिकों का तबादला करें. वित्त विभाग के इस आदेश के आलोक में सभी विभागों ने अपने अधीन चलने वाले कार्यालयों में तीन साल से जमे लिपिकों के तबादले का आदेश जारी किया था.

 

इस आदेश के आलोक में वित्त विभाग ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित 64 लिपिकों का तबादला किया है. लिपिक संवर्ग के जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उसमें प्रधान लिपिक स्तर के 19, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 20 और 25 निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही