Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैस सिलिंडर के लिए रांची समाहरणालय में 250 आवेदन पहुंचे

Ranchi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत दिखने लगी है. इसकी वजह से लोगों को एलपीजी गैस का सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहा है. लोगों में बेचैनी बढ़ गई है. शादी का सीजन पिक पर है. ऐसे में गैस की मांग बढ़ गई है. जिससे शादी वाले घरों में मुश्किलें बढ़ यी हैं. शादी समारोह में पार्टी देना भी मुश्किल हो गया है.

हर दिन समाहरणालय ए ब्लॉक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में शादी-विवाह में प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए कॉमर्शियल गैस की आवेदन जमा किए जा रहे है. ताकि कार्यक्रम को संपन्न करा सके. इसके साथ ही आवेदन को शादी कार्ड, गैस एजेंसी कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी संलग्न कर आवेदन जमा किए जा रहे हैं.

Uploaded Image

गैस के लिए दिए गये आवेदन

जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, लोग कॉमर्शियल गैस की मांग को लेकर आवेदन जमा किए जा रहे हैं. यहां से रिसिव की छाया प्रति आवेदक ले जाकर गैस एजेंसी को दी जाती है. वहां से उन्हें 19 किलो के तीन एलपीजी गैस उपलब्ध करा दी जा रही है. वहीं सिलिंडर के लिए एक सप्ताह में करीब 250 से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही