Search

 
 
 

खनिज ढुलाई में लगे 2,502 वाहनों का फिटनेस फेल, 2,411 की टैक्स वैधता भी समाप्त

झारखंड में खनिजों की ढ़ुलाई में लगे 2502 वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है. वहीं 2411 गाड़ियों की टैक्स की वैधता भी समाप्त हो गई है. अब इस पर विभाग ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.
 

Ranchi : झारखंड में खनिजों की ढ़ुलाई में लगे 2502 वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है. वहीं 2411 गाड़ियों की टैक्स की वैधता भी समाप्त हो गई है. अब इस पर विभाग ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. राज्यभर में खनिजों की ढ़ुलाई में एक लाख 30 हजार 361 वाहन लगे हैं. जिसमें से एक लाख 16 हजार 873 का पिन जेनरेट हुआ है. 13,488 वाहनों का पिन जेनरेट नहीं हो पाया है.

 

 

 

नौ जिलों में 100 से अधिक वाहनों का फिटनेस फेल

 

नौ जिलों में 100 से अधिक वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है. देवघर में सबसे अधिक 429 वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है. इसके बाद पाकुड़ में 317,  जामताड़ा में 204, गोड्डा में 141, हजारीबाग में 140, पश्चिमी सिंहभूम में 130, दुमका में 115, पलामू में 114 और चतरा में 104 वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है.

 

आठ जिलों में 100 से अधिक वाहनों की टैक्स वैधता समाप्त

 

राज्य के आठ जिलों में 100 से अधिक वाहनों की टैक्स वैधता समाप्त हो चुकी है. इसमें सबसे अधिक हजारीबाग में 815 वाहनों की टैक्स वैधता समाप्त हो चुकी है. धनबाद में 307, पाकुड़ में 224, बोकारो में 181, रांची में 157,दुमका में 139 और पूर्वी सिंहभूम में 112 वाहनों की टैक्स वैधता समाप्त हो चुकी है.

 

 

किस जिले में कितने वाहनों का फिनटेस फेल

 

जिला       फिटनेस फेल वाहनों की संख्या
बोकारो          71
चतरा       107
देवघर      429
धनबाद          99
दुमका     
115
पूर्वी सिंहभूम    
48
गढ़वा     
64
गिरिडीह                 
00
गोड्डा     
141
गुमला   
  43
हजारीबाग  
140
जामताड़ा   
204
खूंटी     
24
कोडरमा    
89
लातेहार        
12
लोहरदगा   
97
पाकुड़      
317
पलामू     
114
रामगढ़         
16
रांची   
   69
साहेबगंज   91
सरायकेला  
45
सिमडेगा  
37
पश्चिमी सिंहभूम 
130 

 

किस जिले में कितने वाहनों का टैक्स की वैधता समाप्त

 

जिला       टैक्स की वैधता समाप्त वाहनों की संख्या
बोकारो          181
चतरा       47
देवघर     
20
धनबाद        
307
दुमका   
  139
पूर्वी सिंहभूम     
112
गढ़वा      
02
गिरिडीह          
15
गोड्डा     
14
गुमला     
22
हजारीबाग  
815
जामताड़ा   
00
खूंटी      
01
कोडरमा          
114
लातेहार       
  76
लोहरदगा  
35
पाकुड़      
224
पलामू     
38
रामगढ़        
04
रांची      
157
साहेबगंज   
71
सरायकेला 
01
सिमडेगा  
04
पश्चिमी सिंहभूम 
12

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही