Search

 
 
 

झारखंड सचिवालय सेवा के 26 अधिकारियों को जल्द मिलेगी प्रोन्नति

झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य के 26 अधिकारियों को जल्द ही प्रोन्नति का लाभ मिलने जा रहा है.
 

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य के 26 अधिकारियों को जल्द ही प्रोन्नति का लाभ मिलने जा रहा है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने प्रोन्नति से जुड़ी लगभग सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटते ही प्रोन्नति से संबंधित प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा.

 

फिलहाल प्रोन्नति सूची पर केवल विभागीय मंत्री की औपचारिक स्वीकृति शेष है. स्वीकृति मिलते ही प्रोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षारत अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा.

 


20 अधिकारियों को अवर सचिव से उप सचिव में प्रोन्नति


विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड सचिवालय सेवा के 20 अवर सचिवों को वरीयता निर्धारण एवं रिक्त पदों के आधार पर उप सचिव के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा.इन अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर ली गई है और रिक्तियों के अनुरूप प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उप सचिव पद पर प्रोन्नति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि सचिवालय में लंबे समय से इन पदों पर अधिकारियों की कमी महसूस की जा रही थी.

 

6 उप सचिव बनेंगे संयुक्त सचिव


इसके अलावा 6 उप सचिवों को संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी. संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति से विभागीय कामकाज में अनुभव और निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा. ये अधिकारी विभिन्न विभागों में नीति निर्धारण और प्रशासनिक समन्वय की अहम भूमिका निभाएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही