Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के 274 कर्मियों को मिला ASP और MASP का लाभ

झारखंड पुलिस के 274 कर्मियों को एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना का लाभ मिला है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस के 274 कर्मियों को एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना का लाभ मिला है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. उल्लेखनीय है कि यह निर्णय यह निर्णय केंद्रीय चयन पर्षद की 24 जनवरी और 24 फरवरी 2025 को हुई बैठक में लिया गया था.

 

योजना के मुख्य प्रावधान और शर्तें :

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में इस योजना के तहत वित्तीय उन्नयन (financial upgradation) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान और शर्तें बताई गई हैं.

  • - वित्तीय उन्नयन का निर्धारण भारत सरकार के मौलिक नियमावली (Fundamental Rules) के नियम 22(1)(ए)(1) के तहत किया जाएगा.
  • - इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का भी पालन अनिवार्य होगा.
  • - यह सुनिश्चित किया गया है कि वेतन निर्धारण प्रक्रिया में केंद्र सरकार के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए. 

 

क्या होता है MACP स्कीम

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक, MACP स्कीम उन कर्मचारियों के लिए होता है, जिनका प्रमोशन नहीं होता है. इस स्कीम के तहत कर्मचारी को पूरे करियर में तीन बार फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिलता है. दरअसल MACP स्कीम के तहत कर्मचारियों को क्रमश 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा के बाद तीन अनिवार्य फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिलता है. योजना के तहत जब कभी कोई व्यक्ति एक ही लेवल-वेतन में लगातार काम करता है और इस दौरान उसका प्रमोशन नहीं होता तो उसे 10 वर्ष की अवधि के बाद ऑटौमैटिक फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिल जाता है. इसके बाद कर्मचारी को नये ग्रेड वेतन के तहत सैलरी मिलती है, जो प्रमोशन से मिलने वाले वित्तीय लाभ के बराबर ही होता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही